प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन ncert प्रश्न उत्तर


 1 अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए |

उत्तर: अवतल दर्पण पर मुख्य अक्ष के समांतर पड़ रही किरणे  परावर्तन के बाद एक बिन्दु पर इकट्ठी होती है यह बिन्दु अवतल दर्पण का मुख्य फोकस कहलाता है | 

2 एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20cm है |इसकी फोकस दूरी क्या होगी ?

उत्तर हम जानते हैं f=R/2

प्रश्न अनुसार R=20 अतः f = 20/2 =10 cm

प्रश्न 3 उस दर्पण का नाम बताइये जो बिम्ब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके 

उत्तर अवतल दर्पण में जब वस्तु f तथा P (ध्रुव ) के बीच में पड़ी होती है तो प्रतिबिंब सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बनाता है  |

प्रश्न 4 हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं ?

उत्तर :-क्योंकि उत्तल दर्पण हमेशा सीधा प्रतिबिंब बनाता है 

2 उत्तल दर्पण हमेशा छोटा प्रतिबिंब बनाता है अतः इसका दृष्टि क्षेत्र भी अधिक होता है |

पेज़ 188 प्रश्न 

प्रश्न 1 उस उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये जिसकी वक्रता त्रिज्या 32cm है ?

उत्तर :-उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या R=+32cm 

   f =R/2 =32/2=+16cm 

प्रश्न 2 कोई अवतल दर्पण अपने सामने 10 cm दूरी पर रखी वस्तु का तीन गुना बड़ा वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है |प्रतिबिंब दर्पण से कितनी दूरी पर है |

उत्तर हमे v यानि प्रतिबिंब की दूरी पता लगानी है 

m=-v/u

दिया है m=-3 क्योंकि प्रतिबिंब वास्तविक है अतः 

-3=-v/-10

-3=v/10

-3x10=v 

अतः v = -30 cm 

प्रकाश का अपवर्तन पेज़ 194 

प्रश्न:- 1 वायु में गमन करती प्रकाश की एक किरण जल में तिरछी प्रवेश करती है |क्या प्रकाश की किरण अभिलम्ब की ओर झुकेगी अथवा अभिलम्ब से दूर हटेगी बताइये क्यों ?

उत्तर :-प्रकाश की किरण अभिलम्ब की ओर झुकेगी 

व्याख्या :- क्योंकि प्रकाश विरल माध्यम यानि वायु से सघन माध्यम यानि जल में प्रवेश किया है इसलिए किरण अभिलम्ब की ओर झुकेगी 

प्रश्न 2 प्रकाश वायु से 1.50 अपवर्तनांक की काँच की प्लेट में प्रवेश करता है |काँच में प्रकाश की चाल कितनी है ?निर्वात में प्रकाश की चाल 

उत्तर हम जानते है अपवर्तनांक =n= निर्वात में प्रकाश की चाल 

                                                           माध्यम में प्रकाश की चाल 

n = c

      v 

प्रश्न 3 सारणी 10.3 से अधिकतम प्रकाशिक घनत्व के माध्यम को ज्ञात कीजिये |न्यूनतम प्रकाशिक घनत्व वाले माध्यम को भी ज्ञात कीजिये|

उत्तर सारणी के अनुसार हीरे का अपवर्तनांक 2.42 अधिकतम है 

व वायु का सबसे कम 1.0003 

प्रश्न 4  आपको किरोसिन ,तारपीन का तेल तथा जल दिए गए हैं |इनमें से किसमे प्रकाश सबसे अधिक तीव्र गति से चलता है ?
उत्तर जिस पदार्थ का जितना अधिक अपवर्तनांक उस माध्यम में प्रकाश की चाल उतनी ही कम होगी जल का अपवर्तनांक 1.33 इन तीनों से कम है अतः जल में प्रकाश का वेग अधिकतम होगा 
तारपीन का तेल का अपवर्तनांक=1.47 व किरोसिन के तेल का 1.44 है 
प्रश्न 5 हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है इस कथन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है इसका अर्थ है की वायु या निर्वात के मुक़ाबले प्रकाश की चाल 1/2.42 गुणा  रह जाती है 
पेज़ 203 के प्रश्न 
प्रश्न 1 किसी लेंस की 1 डाइओप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिये ?
उतर 1 डाइआप्टर  उस लेंस की क्षमता है जिसकी फोकस दूरी 1 मीटर हो |
प्रश्न 2 कोई उत्तल लेंस किसी सुई का वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिंब उस लेंस से 50 cm दूर बनाता है |यह सूई ,उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखी गई है ,यदि इसका प्रतिबिंब उसी साइज़ का बन रहा है जिस साइज़ का बिम्ब है |लेंस की क्षमता भी ज्ञात कीजिये |
उत्तर जब वस्तु 2F पड़ी हो तो प्रतिबिंब समान साइज़ का बनता है व उतनी दूरी पर ही बनता है जितनी दूर वस्तु पड़ी हो 
अतः 50 cm फोकस दूरी का दोगुना है 
अतः इस लेंस की फोकस दूरी 25 cm होगी 
लेंस की क्षमता = P =100/f =100/25=4D 
प्रश्न 3 2m फोकस दूरी वाले किसी अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिये |उत्तर अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है अतः f=-2m 
हम जानते हैं P = 1/f = 1/-2= -0.5 D 
 
अभ्यास के प्रश्न 
प्रश्न 1 निम्न मे से कौन सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता 
(a) जल (b) काँच (c) प्लास्टिक (d) मिट्टी 
उत्तर मिट्टी 
क्योंकि यह अपार दर्शी है 
2 किसी बिम्ब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी ,सीधा तथा बिंब से बड़ा पाया गया |
वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए 
(a) मुख्य फोकस तथा वक्रता केंद्र के बीच 
(b) वक्रता केंद्र पर 
(c) वक्रता केंद्र से परे 
(d) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच 
उत्तर (d) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच  
किसी बिम्ब का वास्तविक तथा समान साइज़ का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिम्ब की उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखें ?
(a) लेंस के मुख्य फोकस पर 
(b)फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर 
(c) अनंत पर 
(d) लेंस के प्रकाशिक केंद्र तथा मुख्य फ़ोकस के बीच 
उत्तर (b) फ़ोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर 2F पर